0 छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर किया गया शिक्षित
जशपुर, 24 नवंबर (आरएनएस)। जशपुर पुलिस ने यूनिसेफ के सहयोग से साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित क्लिक सेफ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह सत्र शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को ऑनलाइन अपराध, धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बालिकाओं को लैंगिक समानता, मानव तस्करी, बाल विवाह और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। वर्तमान समय में मोबाइल और ऑनलाइन लेन-देन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने यूनिसेफ के साथ मिलकर साइबर स्वयंसेवकों की टीम तैयार की है, जो हाट-बाजार, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों में लोगों को जागरूक कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की ओर से डीएसपी (अजाक) भावेश समरथ ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और व्यक्तिगत जानकारी संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सलाह दी कि–
– अनजाने लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
– फोटो और वीडियो साझा करते समय सतर्क रहें
– किसी भी ओटीपी या संदिग्ध लिंक को साझा न करें
– ऐप्स और डिवाइस को नियमित रूप से अपडेट रखें
यूनिसेफ की जिला समन्वयक शालिनी गुप्ता ने लिंग भेदभाव, बॉडी शेमिंग, बाल विवाह और मानव तस्करी के सामाजिक प्रभावों पर जानकारी देते हुए आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
जशपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध लिंक, कॉल या ईमेल पर भरोसा न करें केवल सुरक्षित और प्रमाणित वेबसाइट का उपयोग करें दो-स्तरीय सुरक्षा (2स्न्र) अपनाएं सार्वजनिक वाई-फाई पर लेन-देन न करें बैंक संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऑनलाइन गतिविधियों की नियमित निगरानी करें।
सायबर अपराध की स्थिति में तत्काल:
हेल्पलाइन 1390 पर संपर्क करें
निकटतम थाने या साइबर सेल को सूचित करें
कार्यक्रम में डीएसपी भावेश समरथ, यूनिसेफ समन्वयक शालिनी गुप्ता, छात्रावास अधीक्षक मीना प्रधान सहित पुलिस स्टाफ, हॉस्टल कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

