दुर्ग, 24 नवंबर (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के सुओ-मोटो निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
निगम क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, स्टेडियमों, खेल परिसरों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में बाउंड्री वॉल, फेंसिंग, मुख्य गेट, सीसीटीवी कैमरे और आवश्यक सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को भी सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि कुत्तों को भोजन या ठहरने का अवसर न मिले।
नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय
प्रत्येक संस्थान में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, जो—
– परिसर में आवारा कुत्तों की रोकथाम
– सफाई और कचरा निपटान की निरंतर निगरानी
– आवश्यक ढांचागत सुधार की मॉनिटरिंग
के लिए जिम्मेदार रहेगा। नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन 1100 संस्थान के मुख्य द्वार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
निगम ने निर्देश जारी किए, लापरवाही पर कार्रवाई होगी
निगम प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को पत्र भेजकर पालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कदम बच्चों, मरीजों, खिलाडिय़ों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की घटना या असुविधा से बचा जा सके।
नगर निगम की अपील
नागरिक—
सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों को भोजन न कराएं
स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग दें
समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1100 पर सूचित करें
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

