0 समाधान सेल की सूचना पर छापेमारी
भाटापारा, 24 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर संचालित समाधान सेल की सक्रिय भूमिका से भाटापारा शहर पुलिस को एक और सफलता मिली है। सेल में मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तरेंगा रोड के पास खेत में जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर मिली सूचना के बाद कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान जुआ खेलते पाए गए आरोपियों से 61,250 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
1 दीपक ठाकुर, 42 वर्ष, निवासी हेमू कल्याणी वार्ड
2 नासिर खान, 35 वर्ष, निवासी संत कंवरराम वार्ड
3 प्रमोद तिवारी, 42 वर्ष, निवासी मातादेवालय वार्ड
4 अब्दुल शोहेब, 23 वर्ष, निवासी मातादेवालय वार्ड
समाधान सेल के माध्यम से जिले में अपराध संबंधी सूचना, शिकायत और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी लगातार मिल रही है, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को कई मामलों में त्वरित सफलता मिल रही है। नागरिक व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से किसी भी आपराधिक जानकारी साझा कर सकते हैं। भाटापारा पुलिस ने अपील की है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक समाधान सेल से जुड़े और सहयोग प्रदान करें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

