लावड़ (मेरठ) 24 नवंबर (आरएनएस)। जोया कॉलोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं। उसके पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
लावड़ नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड-दो स्थित जोया कॉलोनी निवासी बंजारा समाज की 37 वर्षीय महिला रेशमा की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां की मौत के बाद उसके छह नाबालिग बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेशमा के पति याकूब की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तभी से रेशमा बच्चों का पाल रही थी।
इस प्रकरण की जानकारी पुलिस को इंटरनेट मीडिया से हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर शव मर्चरी पहुंचा दिया। महिला की मौत को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है। इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

