—– सभी बीएलओ को एसआईआर कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश।
—- उक्त कार्यों में मतदाता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक:- डीएम।
कुशीनगर, 24 नवम्बर (आरएनएस)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने तमकुहीराज तहसील सभागार एवं हाटा तहसील सभागार तथा ग्राम पंचायत मुजहना स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने फॉर्म जमा होने की स्थिति एवं ऑन लाइन प्रविष्टियों की प्रगति का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मुजहना में 1369 मतदाताओं के सापेक्ष 500 फॉर्म वितरित एवं 139 ऑनलाइन प्रविष्टियाँ की गई पाई गईं। इस अत्यंत धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएलओ को तत्परता से कार्य तेज करने के निर्देश दिया। हाटा तहसील सभागार में भी बीएलओ द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित बीएलओ, ऑपरेटर से एसआईआर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि जो भी फॉर्म प्राप्त हों रहे है उन्हें उसी दिन ऑनलाइन प्रविष्ट कर पूर्ण किए जाए। उन्होंने तमकुहीराज तहसील सभागार में भी फॉर्म वितरण एवं ऑनलाइन कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि फॉर्म भरने तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों की संख्या में और तेजी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ के कार्य में अपेक्षित गति न मिलने पर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति बढ़ाने हेतु सभी आवश्यक उपाय तत्काल सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 25 नवम्बर तक प्रत्येक पात्र मतदाता के एसआईआर फॉर्म का वितरण, जमा एवं ऑनलाइन प्रविष्टि हर हाल में पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पर्यवेक्षक अधिकारियों को भी प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील किया है कि एसआईआर फॉर्म भरकर 25 नवम्बर तक संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा कर दे ताकि ऑनलाइन प्रविष्टि समय से की जा सके और मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

