बी एल ओ जब आपके घर आये तो भरे हुए फार्म उन्हें उपलब्ध करवाएं- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
रतलाम, आरएनएस, 24, नवम्बर। रतलाम जिले मे निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत डिजिटाइजेशन कार्य चल रहा है। बी एल ओ द्वारा लगभग सभी मतदाताओं को फ़ार्म वितरित कर दिये गये हैं। भरे हुए फार्म बी एल ओ द्वारा कलेक्ट किये जा रहे हैं एवं डीजीटाईजेशन किया जा रहा है।
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जब बी एल ओ एवं बी एल ओ के साथ लगाई गई सहयोगी टीम आगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका ,नगर निगम के कर्मचारी, जी आई एस, सचिव, पटवारी आपके घर आये तो उन्हें सहयोग करे । भरे हुए फार्म उन्हें उपलब्ध करवाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

