लोकगीत, पारंपरिक गीत एवं अवधी गीतों का हो विस्तार: कविराजदेव
सुलतानपुर 24 नवंबर (आरएनएस)। सत्यधाम आश्रम एवं राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुलतानपुर के तत्वावधान में सत्यधाम के बैनर तले द वॉयस ऑफ अवध का भव्य ऑडिशन 23 नवम्बर को राणा प्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक बी.सी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य दिनेश कुमार त्रिपाठी ने अवधी भाषा के महत्व तथा साहित्य को बतलाते हुए कार्यक्रम की सराहना किए। इस ऑडिशन में कुल 99 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से तीस बच्चों का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक सत्यसमदर्शी देवेन्द्र कविराजदेव जी महाराज ने बताया कि यह 20 जनपदों का कंप्टीशन है अभी एक राउंड ऑडिशन और होना है। सेमीफाइनल के लिए 60 बच्चों का चयन कर प्रतिस्पर्धा करा करके टॉप थ्री को द वॉयस ऑफ अवध के खिताब से पुरस्कृत करते हुए नवाजा जाएगा। ऑडिशन में जज के रूप में नन्दन जी, चंदन जी, और कोर कमेटी रही। मौके पर कार्यक्रम के डायरेक्टर विनय पाण्डेय, डॉ इंद्रमणि जी, दिलीप सिंह, विनय सिंह, संतोष सिंह अंश, जिला प्रचारक आशीष जी, लोकेश श्रीवास्तव, पंकज चैरसिया, अन्नू यादव, चंद्रमणि मौर्य, विपिन कुमार, देव राजन, शुभम, संजय घायल, धर्मराज, राजीव मौर्य, सिंगर अंतिमा तिवारी, आदर्श पाण्डेय, अर्पित सिंह, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

