सुलतानपुर 24 नवंबर (आरएनएस)। तहसील सदर क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डाले गए, छापेमारी के दौरान कुल 10 दुकानों का निरीक्षण किया गया किसान सेवा केंद्र भाईं के निरीक्षण के दौरान स्टॉक/रेट बोर्ड तथा वितरण पंजिका सही न होने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस दिया गया। एम पैक्स भाईं के निरीक्षण के दौरान स्टॉक बोर्ड अंकित न किए जाने तथा फर्टिलाइजर स्टॉक के साथ क्रय केंद्र का उत्पाद रखे जाने के कारण सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मौर्य फर्टिलाइजर टिकरिया, आई आई एफ एफ डी सी टिकरिया सुल्तानपुर खाद एवं बीज भंडार टिकरिया, मौर्य फर्टिलाइजर भाईं, अनुज खाद भंडार भाईं की दुकान चेक की गई। आई एफ एफ डी सी बझना का लाइसेंस ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर निलंबित करते जांच टीम गठित की गई है। दिनांक 23.11 को सत्येंद्र कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा दियरा में निरीक्षण के दौरान सहकारी संघ दियरा के अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया गया है तथा स्पष्टीकरण मांगा गया है। जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

