दुर्ग, 24 नवंबर (आरएनएस)। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करने हेतु शहरभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल एवेन्यू रोड, भिलाई स्थित प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने जैसे संदेशों वाले बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाना है। जिसके तहत दिनांक 23.11.2025 को जिले में पूरे दिन के दौरन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें – बिना हेलमेट- 65, नो पार्किंग- 25 , मॉडिफाइड साइलेंसर 19, रैश ड्राइविंग- 15 एवं अन्य प्रकरण मिलाकर कुल 512 चालान काटे गये साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के 12 मामलों में वाहनों को जप्त कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया।
यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने तथा सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से निरंतर जारी है।
यातायात पुलिस दुर्ग आमजन से विनम्र अपील की है कि हेलमेट हमेशा पहनें, गति नियंत्रित रखें, नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएँ, सड़क संकेतों व नियमों का पालन करें।
आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है — सुरक्षित रहें, सुरक्षित पहुँचें।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

