-प्रतिदिन की भांति मार्निंग वाक पर निकले थे शिव बरन
सोहावल-अयोध्या 24 नवंबर (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी एक निजी विद्यालय के संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सोमवार की सुबह रौनाही ड्योढ़ी बाजार मार्ग पर प्रतिदिन की भांति मार्निंग वाक पर निकले।शिव बरन पुत्र अलगू उम्र लगभग 60 वर्ष को शेखपुर जाफर के मजरे पूरे अब्बू सईद के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल को मौके पर पहुंची पुलिस में जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एस आई कमल सिंह ने बताया कि मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

