अयोध्या 24 नवंबर (आरएनएस)। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने 26 नवंबर बुधवार को शहीद कक्ष जिला कारागार अयोध्या में काकोरी एक्शन के दस्तावेजों की प्रर्दशनी आयोजित किया है। प्रदर्शनी महुआ डाबर संग्रहालय की तरफ से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अध्यक्ष खोजी पत्रकार डा शाह आलम राना है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि प्रात: काल 10 बजे से आयोजित इस अद्भुत आयोजन का उद्घाटन वरिष्ठ जेल अधीक्षक करेंगे। प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु जनपद के वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, विद्यार्थी आमंत्रित किए गए है। उन्होंने विद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक छात्रों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराएं जिससे काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर उन्हें शहीदों की शहादत की जानकारी मिल सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

