-अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने अयायोजित किया रक्तदान शिविर
अयोध्या 24 नवंबर (आरएनएस)। अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश हित में द्वितीय रक्तदान शिविर का शिविर बड़ा रमना देवकली रोड अयोध्या में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्मल खत्री पूर्व सांसद विशिष्ट अतिथि अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय डॉक्टर जावेद अख्तर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह डॉक्टर सौरभ जयसवाल ने प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्मल खत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां की रक्तदान दुनिया में वास्तविक बदलाव लाने का एक तरीका है एक समय में एक रक्तदान आपकी उदारता के प्रभाव की कल्पना की जाए तो आपका एक रक्तदान आनगिनत जिंदगी को छू सकता है इस रक्तदान शिविर व अभियान के लिए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट को जितनी बधाई दी जाए उतना कम है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान निस्वार्थ सेवा के माध्यम से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है रक्तदान करके मानवता का कर्तव्य निभाएं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जावेद अख्तर ने कहा कि रक्तदान करके आपके शरीर की कोई भी मात्र की भरपाई के लिए सत्रों के बीच 8 हफ्तों का अंतर कल चाहिए गंभीर बीमारी एक्सीडेंट तथा कई कई ऑपरेशन के दौरान रक्त की कीमत पता चलती है खास तौर से युवाओं को रक्तदान के क्षेत्र में आगे बढ़कर रक्तदान करने की आवश्यकता है अतिथि डॉक्टर सौरभ जायसवाल ने रक्तदान से बचाव के बहुत से टिप्स साझा किया कार्यक्रम प्रभारी भारती सिंह एडवोकेट ने बताया कि रक्तदान शिविर में 23 लोगों का ही केवल मात्र रक्तदान किया जा सका तथा 13 लोगों का रक्त नहीं लिया जा सका कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह तथा संचालन अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने किया आए हुए लोगों का तथा जिला चिकित्सालय से रक्तदान लेने के लिए काउंसलर ममता खत्री की पूरी टीम का। आभार कार्यक्रम के संयोजक मनीष मौर्य ने व्यक्त किया कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडे शीतल पाठक फ्लावर नकवी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भारतीय सिंह एडवोकेट सचिव मनीष मौर्य कोषाध्यक्ष एकता टंडन उपाध्यक्ष मंजूर खान उपाध्यक्ष सचिन सरीन सांस्कृतिक प्रभारी बबीता पूर्ण पीके गौर सचिन आरती शुक्ला सचिव पूनम शर्मा उमेश चंद्र इंजीनियर मीना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

