अयोध्या 24 नवंबर (आरएनएस)। फ़ैज़ाबाद पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘यूफोरिया 2025Ó धूमधाम से मनाया गया। चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अधिकारी डॉ. अनीता सोनकर एवं अध्यक्ष जरीना ख़ान ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा ने स्कूल के विशाल प्रांगण में उपस्थित जन समूह,अभिभावक गण एवं आमंत्रित अतिथियों का मन मोह लिया जिनमें मुख्य आकर्षण स्वागत गीत प्री प्राइमरी जिराफ़ कान्ट डान्स, प्राइमरी गेट रेडीफाट, हिंदी नाटक तुलना का ज़हर, स्केटिंग, स्काउट, कराटे, भांगड़ा, अंग्रेज़ी नाटक सिंड्रेला नृत्य आदि रहे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्र ने विद्यालय एवं छात्रों की प्रगति एवं वर्ष भर की उपलब्धियों के बारे में बताया। वर्ष 2024-2025 सत्र के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कक्षा दशम एवं द्वादश के मेधावी छात्र-छात्राओं को एवं उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। वही मुख्य अतिथि डॉ. अनीता सोनकर ने छात्रों की प्रतिभा को देखकर विद्यालय की प्रबंध समिति, शिक्षकों एवं छात्रों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रबंधक उमर मुस्तफ़ा ख़ान ने उपस्थित जनसमूह,अभिभावक गण एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय के संस्थापक स्व. इक़बाल मुस्तफ़ा ख़ान का सपना था कि एक ऐसी विद्यालयों की स्थापना की जाए जिसमें समाज एवं क्षेत्र के बच्चे देश-विदेश में अपने क्षेत्र एवं माता-पिता का नाम रोशन करें और आज उनका यह सपना साकार हो रहा है। विद्यालय के छात्र,छात्राएँ आज पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं।उनका सपना साकार करने के लिए मैं सदैव प्रयत्न करता रहूंगा और छात्रों का बहुमुखी विकास करता रहूंगा। सभी शिक्षकों एवं छात्रों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

