-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने 14 दिसंबर को दिल्ली में एस.आई.आर. के विरोध में प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक बनाने की किया अपील
अयोध्या 24 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सचिव सत्यनारायण पटेल ने आज कमला नेहरू भवन, अयोध्या में फैजाबाद, अंबेडकर नगर तथा बस्ती जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिना बीएलओ को समुचित प्रशिक्षण दिए जिस जल्दबाज़ी में एसआईआर लागू करने का प्रयास कर रही है, वह उसकी मंशा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हाल ही में हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे वोट चोरी के षड्यंत्रों को ठोस तथ्यों के साथ उजागर किया है, उसी कड़ी में यह जल्दबाज़ी बेहद संदिग्ध प्रतीत होती है।
श्री पटेल ने सभी जिलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में एस.आई.आर. के विरोध में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली में पूर्वांचल से अधिकतम संख्या में कांग्रेसजन शामिल हों और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। बैठक में संगठन सृजन अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। श्री पटेल ने कहा कि संगठन सृजन कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है, और हर कार्यकर्ता को जन-समस्याओं के समाधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। फ्रंटल संगठनों के प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने कहा आगामी 14दिसंबर को कांग्रेश जनों की अधिकाधिक भागीदारी की बात कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने किया तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण ने कहा कि पूर्वांचल का हर कांग्रेस कार्यकर्ता 14 दिसंबर की रैली को सफल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है तथा एस.आई.आर. के विरोध में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल रही है उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में कांग्रेश जनों की मजबूत भागीदारी की बात कही।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा जन नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी की मुहीम से भाजपा सरकार घबराई हुई है हमें उनके नापाक इरादों को सफ़ल नहीं होने देना चाहिए। बैठक संबोधित करने वाले एवं उपस्थित प्रमुख लगों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, अंबेडकर नगर से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, मोहम्मद अनीस खान, सुनील मिश्रा,पू प्रताप सिंह, रमाशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार कोरी, राजेंद्र प्रसाद, संतोष तिवारी, अनिल तिवारी, जसवीर सिंह, अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य बस्ती अनिल कुमार भारती,राम अवध पासी, उमेश उपाध्याय, सेवादल के फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, रामसागर रावत, डॉ विनोद गुप्ता, इंद्र कुमार आजाद, विनीत कुमार सिंह, प्रेम कुमार पांडे, अवधेश तिवारी, अशोक कनौजिया,जनार्दन पांडे, आदिल कुरेशी, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र उपाध्याय, प्रदीप निषाद, राम शंकर तिवारी, राम बहादुर सिंह,विश्वनाथ चौधरी, नाजिश फातिमा, शालिग्राम प्रजापति आदि प्रमुख लोग रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

