राजनांदगांव, 24 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचियो एवं असमाजिक लोगो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक
शराब कोचियो के कब्जे से कुल 36 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया है। मामले में आरोपीगणो के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
साथ ही मोहल्ले मे हो-हुल्लड करने वालों के विरूद्व भी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक धारा के तहत् कार्यवाही की है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के दिशा निर्देश पर अपराधो पर अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब बिक्री एवं आसामाजिक तत्वो के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्त में विशेष अभियान के तहत् टीम गठित कर आज दिनांक 24.11.2025 को मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपिया हिरौदा बाई मरकाम को मंडी परिसर के पीछे एवं आरोपी दीपक निषाद को मोहारा बायपास के पास अवैध रूप से धन अर्जित करने की गरज से शराब रखते पाये जाने से आरोपीगणो के कब्जे से पृथक-पृथक 18-18 पौवा कुल 36 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2880 रूपये जप्त कर आरोपिया के विरूद्व अपराध धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया। आरोपीगणो के विरूद्व पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत् कार्यवाही किया गया।
इसी कड़ी में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्त में विशेष अभियान के तहत् आज दिनांक 24.11.2025 को सूचना के आधार पर सहदेव नगर राजनांदगांव के पास हो-हुल्लड करने वाले अनावेदक विष्णु निषाद, पारस यादव एवं छन्नू वर्मा के विरूद्व इस्तगाशा धारा 170,126,135(3) भा0ना0सु0सं0 के तहत् कार्यवाही कर अनावेदकगणो को गिरफ्तार कर एसडीएम0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से अनावेदकगणो का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

