कोलकाता 24 April, (Rns) : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार, 24 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पहले चरण में हुए ऐतिहासिक मतदान को ‘परिवर्तन की लहर’ करार दिया।
“हवा खाने नहीं, बदलाव देखने आया हूँ”
अमित शाह ने पहले चरण (23 अप्रैल) के मतदान में बंगाल की जनता द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि 152 सीटों पर हुए 92.98% रिकॉर्ड मतदान ने यह साफ कर दिया है कि बंगाल की जनता ने अपने भविष्य का फैसला कर लिया है।
शाह ने टीएमसी के ‘बाहरी’ वाले नारे पर पलटवार करते हुए कहा:
“दीदी अफवाह फैला रही हैं कि भाजपा आई तो बाहरी शासन करेंगे। मैं स्पष्ट कर दूँ कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री वही होगा जो यहाँ की मिट्टी में जन्मा हो, बंगाली माध्यम में पढ़ा हो और बंगाली बोलता हो। वह आपका भतीजा नहीं, बल्कि भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता होगा।

