राजनांदगांव, 24 नवंबर (आरएनएस)। जिले की चौकी चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही की साथ ही क्षेत्र मे वाद विवाद कर शांति भंग करने वाले 4 बदमाशो के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिले मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान कार्यवाही मे आज दिनांक 24.11.25 को सार्वजनिक स्थान चिखली हनुमान मंदिर के पास शराब पीने वाले आरोपी अजय गुप्ता पिता स्व. राकेश गुप्ता उम्र 39 साल साकिन रामनगर मोतीपुर वार्ड नं. 08 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार अभियान कार्यवाही के तहत चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है आज दिनांक 24.11.25 को दौरान अभियान के तहत् झगड़ा विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश 01. रोहित साहू पिता धनसाय साहू उम्र 21 साकिन चिखली वार्ड नं. 05 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. कामता सिन्हा पिता अमृतलाल सिन्हा उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं. 06 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 03. अनिल कुमार देवांगन पिता स्व. जितेन्द्र देवांगन उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं. 07 स्टेशनपारा बालाजी मंदिर ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 04. अमित कुमार देवांगन पिता स्व. जितेन्द्र देवांगन उम्र 45 साल साकिन वार्ड नं. 07 स्टेशनपारा बालाजी मंदिर के पास चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।
लोकेश
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

