बालोद, 24 नवंबर (आरएनएस)। जीएसटी की टीम ने बालोद शहर के शंकर स्टोर्स में दबिश दी है। इस छापेमारी से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि जीएसटी के अधिकारी दो वाहनों में बालोद में पहुंचे और टीम ने सोमवार दोपहर को पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी की दुकान पर छापा मारा जिसके बाद से जीएसटी की कार्रवाई लगातार जारी है। हैं। छापेमार कार्रवाई से शहर में गहमा-गहमी का माहौल है। कई व्यापारियों ने अपने व्यापार समेट लिए हैं। फिलहाल कारोबारी के ठिकानों पर जांच जारी है। आशंका है कि टैक्स चोरी या वित्तीय गड़बड़ी को लेकर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

