दुर्ग, 24 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस अभिरक्षा में आरोपी के फ रार होने के मामले में जामुल थाना में तैनात प्रधान आरक्षक एवं दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जामुल के अपराध क्रमांक 918/2025 धारा 85, 115 (2) बीएनएस के आरोपी हेमन्त अग्रवाल जामुल पुलिस की अभिरक्षा से 21.11.2025 फरार हो गया था। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रथम दृष्टया निम्नांकित कर्मचारियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश पर्यन्त रक्षित केन्द्र दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है। मामले में प्रधान आरक्षक0 383 दिनेश कुमार, आरक्षक 1314 रत्नेश कुमार शुक्ला एवं आरक्षक 1359 चेतमान गुरूंग को लाइन अटैच किया गया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

