प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस) राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय, प्रयागराज में विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर, 2025) के अवसर पर आज ईश्वर शरण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज , प्रयागराज से प्राचीन इतिहास विभाग के छात्र/छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर भारत की सांस्कृतिक ऐतिहासिक व कलात्मक पाण्डुलिपियों का साक्षात दर्शन किया।
संयोजक डॉ जमील अहमद व डॉ रागिनी राय के नेतृत्व में आये समस्त छात्र एवं छात्राओं ने पांडुग्रंथों को अति निकट से देखकर उत्साहित दिखे, छात्रों ने सर्वप्रथम मूल पाण्डुलिपियों का अवलोकन किया। अवलोकन के समय छात्रों द्वारा पांडुलिपियों की आयु एवं उनकी देख भाल से संबंधित प्रश्न पूछे गए। तत्पश्चात् छात्र छात्राओं ने पाण्डुलिपि संरक्षण से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर पाण्डुलिपि विषयक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
डॉ संजय कुमार,सहायक आचार्य, उर्दू विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के नेतृत्व में एम. ए. के छात्रों ने भी महत्वपूर्ण पांडुलिपियों का अवलोकन किया। प्राविधिक सहायक हरिश्चन्द्र दुबे व डॉ शाकिरा तलत ने पाण्डुलिपियों के रख-रखाव, उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने शोध छात्रों के जिज्ञासानुसार भारत में लिपियों के आधार पर लेखन कला के विकास पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए प्राध्यापकों एवं आचार्यो को कार्यालय द्वारा मुद्रित कैटलॉग का वितरण किया गया् सभी आगंतुको के प्रति स्वागत एवं आभार प्रकट गुलाम सरवर,पाण्डुलिपि अधिकारी ने किया द्य
इस अवसर पर रोशन लाल, अजय कुमार मौर्य , मो0 शफीक, अभिषेक कुमार, आनन्द कुमार आदि की उपस्थिति रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

