प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश बिलियड्र्स और स्नूकर एसोसिएशन (यूपीबीएसए) के तत्वावधान में राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल स्टेट बिलियड्र्स और स्नूकर चैंपियनशिप 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक बिशप जॉर्ज स्कूल और कॉलेज में होगी।
प्रयागराज क्यू स्पोट्र्स एसोसिएशन (पीसीएसए) के सचिव विनायक अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के टॉप रैंकिंग वाले खिलाड़ी, उभरते युवा टैलेंट और अनुभवी प्रोफेशनल्स खिलाड़ी भाग लेंगे।
इसमें सीनियर बिलियड्र्स और सीनियर स्नूकर कैटेगरी में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर खेली जायेगी। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पांच दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में यूपीबीएसए के अध्यक्ष कुश भार्गव, सचिव विवेक अग्रवाल और उपाध्यक्ष नितिन कोहली भी मौजूद रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

