प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। किड्स प्रयागराज क्लब ने एसके साहू क्लब 116 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में किड्स प्रयागराज क्लब 25 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन (अर्णव सिंह 30 नाबाद, कीर्तिमान पांडेय 21 नाबाद, दिनकरण व राघव मिश्र 21-21, वंदना 2/19, विजय कुमार निषाद 2/25, निपुण श्रीवास्तव 2/25) बनाकर एसके साहू क्लब को 16.3 ओवर में 52 रन (अर्विश सिंह 16, कीर्तिमान पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, विराट सिंह व कुशाग्र केसरी दो-दो विकेट) पर समेट दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

