रायपुर, 25 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में एक नई पार्टी जन चेतना भारत पार्टी का उदय हुआ है। उक्त पार्टी के संस्थापक सदस्य जसवीर सिंह चावला बिलासपुर जयंत गायधने रायपुर एवं अभिषेक बाफ ना महासमुंद ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संयुक्त रूप से बताया कि विगत 75 सालों में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी भाजपा और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों का सर्व शोषण किया है। आजादी के बाद से आम छत्तीसगढ़वासी आज भी अपने मूल अधिकारों से वंचित हैं। जनचेतना भारत पार्टी राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से प्रदेश के गांवों एवं शहरों में जन जागरूकता अभियान चलाकर चुनाव में काम करने वाले प्रत्याशियों को भी चुनने के लिए प्रेरित करेगी। वार्ताकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ईश्वर ने जो खनिज संपदा दी है, उसका यहां के लोग समुचित रूप से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से जो विकास आम छत्तीसगढिय़ों का होना था, वह नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की मूलभूत सुविधाओं यथा शराब एवं नशीले पदार्थों का सेवन खत्म करने, असीमित भ्रष्टाचार को रोकने, नकली दवाईयों का निर्माण रोकने, मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महंगाई रोकने, स्वास्थ्य शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, सरोवर हमारी धरोहर को सुरक्षित करने सहित, धार्मिक उन्माद रोकने एवं गुण्डागर्दी को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्य करेगी। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। सामान विचारधारा वाले दलों से मेलमिलाप कर सत्ता में आने पर हर प्रकार के सुख-सुविधा को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

