बलौदा बाजार, 26 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 26.11.2025 को चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आज दिनांक 26.11.2025 को समाधान सेल में सूचना मिला की एक आरोपी द्वारा मेनरोड खोरसीनाला पुल के पास चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंच कर आरोपी रूपेन्द्र मिरी को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से एक चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 1143/2025 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- रूपेन्द्र मिरी उम्र 19 साल निवासी खोरसीनाला थाना सिटी कोतवाली
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

