प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस ) संविधान दिवस के अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशानुसार सैन्य सहायक राजकुमार सिंह यादव की उपस्थिति में वाहिनी क्वार्टर गार्द में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शिविरपाल विनय सिंह, शिविरपाल (एसएसएफ) केशवचन्द्र राय तथा सूबेदार मेजर विजय सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

