रायपुर, 26 नवम्बर (आरएनएस)। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर से दिनेश बाला को योग विभाग के आचार्य प्रो. कप्तान सिंह (डी.लिट्. योग) के निर्देशन में प्राणायाम का सिगरेट सेवन करने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं व्यसन पर पडऩे वाले प्रभाव का अध्ययन विषय पर शोध कार्य के लिए पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। पी.एच.डी. की मौखिक परीक्षा रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, रायसेन (भोपाल) के एसोसिएट प्रोफेसर एवं योग विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नेश पांडे के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। दिनेश ने इस उपाधि की उपलब्धि को अपने पिता सुभाष बाला, माता चम्पा बाला, चाचा रविन्द्र बाला, मामाजी महेंद्र स्वर्णकार को श्रेय दिया। योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केवल चक्रधारी, डॉ. राधिका चंद्राकर, डॉ. मालती बाघ, आशीष धर दीवान, शोधार्थी रश्मि मिश्रा, भानूप्रकाश, दुर्गेश्वरी निषाद सहित अन्य अखिलेश मिश्रा वेदांत मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खोमेश साहू ने शुभकामनायें दिया है। दिनेश बाला ग्राम- हरिदासपुर ( पी.वी. 80), ग्राम पंचायत बांदे, तहसील- पखांजूर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ के निवासी हैँ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

