जशपुर, 26 नवंबर (आरएनएस)। जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पमशाला में पुलिस ने गौ-तस्करी कर रहे एक वाहन को पकड़ा है तथा वाहन से 13 नग गौवंश बरामद किया है। हालांकि वाहन चालक मौका पाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। आरोपी वाहन में सामने की ओर टमाटर के कैरेट रखकर गौवंशो को पीछे छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस द्वारा बरामद गौवंशों में से एक की मुत्यु हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.11.25 को रात्रि करीबन 3 बजे थाना फरसाबहार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 डीक्यू 5773 में भारी मात्रा में गौ वंशों को, ठूंस ठूंस कर भरा गया है, तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए गौ वंशों के ऊपर सेड बनाकर टमाटर से भरा हुआ कैरेट को रखा गया है ,तुमला की ओर से होते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, नाकाबंदी कर उक्त संदेही पिकअप वाहन को ट्रेस करते हुए पीछा किया जा रहा था, तभी पुलिस को पीछा करते देख, संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक, पिकअप वाहन को तेजी से भगाने लगा, व ग्राम पमशाला के चौक के पास, वाहन अनियंत्रित हो जाने पर पिकअप वाहन को खेत में उतार दिया, फिर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस जब पीछा करते हुए मौके पर पहुंची तो पाया उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन में ऊपर टमाटर से भरी कैरेट को रखा गया था, पुलिस के द्वारा जब टमाटर के कैरेट को हटाया गया , तो वहां एक शेड के नीचे 13 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया था। 13 नग गौ वंशों में से एक गौ वंश की मृत्यु हो गई थी, जिसे कि पुलिस के द्वारा पशु चिकित्सक से पोस्ट मार्टम करा, विधिवत अंतिम संस्कार किया गया तथा शेष 12 नग गौ वंशों को भी बरामद करते हुए, पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस के द्वारा मौके से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है, साथ ही पिकअप वाहन के नंबर से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 281 व छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

