दुर्ग, 26 नवंबर (आरएनएस)। दुर्ग पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाते हुुए प्रात: 4 बजे से 7 बजे तक छावनी एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र में संदिग्ध स्थान एवं व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस की टीम ने लगभग 300 मकानों में दबिश देकर संदिग्धों का फिंगर प्रिंट लिया। उक्त कार्यवाही राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में की गई।
दुर्ग पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु अवैध मादक पदार्थो के विक्रय तथा परिवहन तथा चाकू तथा हथियार से आतंक फैलाने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग हेतु दुर्ग पुलिस व्दारा आज दिनांक 26/11/2025 को छावनी अनुविभाग क्षेत्र के देवार मोहल्ला/मछली मार्केट खुर्सीपार एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के सिकोला भाठा क्षेत्र में अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष पुलिस टीम गठीत कर प्रात: 4 बजे लगभग 300 मकानों में दबिश दिया गया7 दबिश दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट लिया गया है जिनका डाटाबेश तैयार किया जा रहा है।
लोकेश
000

