कोंडागाँव, 26 नवम्बर (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी ने आज दिनांक 26.11.2025 को जिला न्यायालय कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अदालत के उददेश्यों, सुलह योग्य मामलों की पहचान, पक्षकारों को नोटिस जारी करने तथा अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करने विस्तृत चर्चा की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे सक्रिय रूप से लोक अदालत में भागीदारी करें, क्योंकि अधिवक्ताओं की भूमिका इसकी सफलता में अहम है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न केवल लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करती है, बल्कि पक्षकारों के बीच सौहाद्र्रपूर्ण समाधान भी सुनिश्चित करती है। बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सों यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेश्मा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, प्रशिक्षु न्यायाधीश रीमा लकडा तथा जिला कोण्डागांव के अधिवक्ता उपस्थित रहें।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

