रायपुर, 26 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड बनाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजधानी के शंकर नगर निवासी एक व्यक्ति से नया एटीएम कार्ड बनाने के लिए पुराने कार्ड का अंतिम 6 अंक पुछकर उसके अकाउंट से 8 लाख रूपये निकाल लिये थे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शंकर निगर निवासी संजय साहनी ने गूगल सर्च इंजन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का नया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सर्च किया था। गूगल सर्च में एक मोबाइल नंबर मिला जिससे संपर्क करने पर एक ऐप का लिंक भेजा उक्त ऐप को इंस्टॉल करवा कर पुराने एटीएम कार्ड का अंतिम 6 अंक पूछ कर प्रार्थी के बैंक खाता से 8 लाख निकाल लिए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी),66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में गुगल, बैंक एवं मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। योजनाबद्ध तरीके से 24 परगना पश्चिम बंगाल में रेड कार्यवाही कर आरोपी अब्दुल्ला लश्कर पिता अरफॉत लश्कर उम्र 33 वर्ष नेत्रा उत्तर सेहरदहा साउथ 24 परगना पश्चिम बंगालको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला के विरुद्ध हरियाणा एवं उत्तराखंड में भी रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल से अन्य बैंक खाता की जानकारी मिली है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

