सारंगढ़-बिलाईगढ़ 27 Nov, (Rns) । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सरिया क्षेत्र के बरपाली गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार की जोरदार टक्कर से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पूरा हादसा पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सामने आया है।
सरिया पुलिस के मुताबिक बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल बुधवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से बेटी जिया पटेल (7 वर्ष) और गांव के ही बच्चे हर्षित पटेल (7 वर्ष) को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे स्टेशनरी सामान लेकर स्कूल की ओर बढ़े, गांधी चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा (वाहन क्रमांक CG 13 AT 9955) ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

