सिरसा 22 जून (आरएनएस)। सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत सोमवार को वन विभाग द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
तहसीलदार सुनील कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा देशभर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। आज भारत विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। एक वृक्ष अनेक पीढिय़ों को लाभ पहुंचाता है, इसलिए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। वन विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

