सिरसा 22 जून (आरएनएस)।अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी आदर्शदीप सिंह भी मौजूद रहे। समाधान शिविर में कुल 10 शिकायतें आई। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने शिविर में पहुंचकर एक-एक कर शिकायतकर्ताओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। शिविर में पेयजल, सडक़ सुधार, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन वितरण, भूमि संबंधी विवाद और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाना है। समाधान शिविर इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

