कोरबा, 28 नवम्बर (आरएनएस)। जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम डोंगानाला में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के किसान श्री सुनहर सिंह के पास सीमित भूमि होने के बावजूद सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है वे बताते हैं कि भले ही उनके पास केवल सवा एकड़ भूमि है, फिर भी वे धान की फसल लेकर अच्छी आय अर्जित कर लेते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा पीवीटीजी समुदाय के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं। सुनहर सिंह बताते हैं कि किसानों को समर्थन मूल्य की राषि मिलने के अलावा कृषक उन्नति योजना से प्राप्त राषि को मिलाकर धान की प्रति किं्वटल में सर्वाधिक राषि मिलती है। अब खेती करना लाभदायक हुआ है और छोटे किसान भी खेती के प्रति उत्साहित हैं।
गाँव के ही एक अन्य किसान श्री पुनुराम पटेल भी सरकारी योजनाओं से खुश हैं। उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष धान की फसल ली है। वे बताते हैं कि फसल की कटाई और मिंजाई का कार्य पूरा हो चुका है और इस बार वे लगभग 40 किं्वटल धान बेचेंगे। पुनुराम पटेल ने धान खरीदी के लिए पंजीयन भी करवा लिया है।
उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य के साथ मिलने वाली कृषक उन्नति योजना की अतिरिक्त राशि किसानों के लिए बड़ी राहत है, जिससे खेती में प्रोत्साहन मिलता है और आर्थिक मजबूती भी बढ़ती है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

