० 30 यूनिट रक्तदान शिविर रासेयो की महत्वपूर्ण उपलब्धि है -नीलम आडिल
धमतरी, 28 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना शा. उ.मा. वि भोथली का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत खरेंगा में दिनांक 18 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किया गया इस शिविर की महत्वपूर्ण उपलब्धियां स्वयंसेवकों व ग्रामीण जनों के द्वारा 30 यूनिट रक्तदान किया गया व सभी रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रमाण पत्र मानस सेवा ब्लड संस्थान द्वारा प्रदान किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक पटेल डॉ. प्रेमलाल साहू व उनकी पूरी टीम के द्वारा 165 पशुओं का उपचार, औषधि वितरण ,कृमि नाशक दवाई व बधियाकरण किया गया। व आयुष विभाग के डॉ. अवध पचौरी डॉ.सोना कश्यप के द्वारा लगभग 135 ग्रामीण जनों का उपचार ,रक्त परीक्षण, बीपी ,शुगर जांच व नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर की पुताई व सफाई,बाजार चौक की साफ सफाई व पुताई ,अस्पताल परिसर, ग्राम के नालियों की सफाई ,शीतला मंदिर, अटल चौक ,सामुदायिक भवन, साहू समाज भवन ,सतनाम भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल ,सोसाईटी, सरस्वती शिशु मंदिर, पंचायत परिसर ,आदि की सफाई कार्य स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। प्रात: ग्राम खरेंगा व दर्री के गलियों का बैंड बाजा के साथ गीत गाते व नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। बौद्धिक परिचर्चा में डॉ. सीमा कश्यप,डॉ. डिंपी साहू, विकास सांगले ,उषा ठाकुर सखी वन स्टाफ केंद्र प्रशासक, प्रियंका गंजीर महिला बाल विकास विभाग ,गजानंद साहू बाल संरक्षण अधिकारी, देवी भूमिका भगवताचार्य ,एस.डी. मानिकपुरी ,गीतेश्वर सिन्हा क्रेडा विभाग ,अर्जुन सिंह साहू नेहरू युवा केंद्र , मेकू राम निषाद गायत्री परिवार ,आकाश गिरी गोस्वामी रंग कर्मी ,आदि ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी स्वयंसेवकों से साझा किया। जिला संगठक निरंजन साहू व पीतांबर सिन्हा के द्वारा शिविर का निरीक्षण कर प्रशंसा की गई। समापन व विदाई समारोह में घामेश्वरी साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, सरपंच नीलम टी आर आडिल,उप सरपंच डिसेंद्र साहू, टी. आर. आडिल ,पंच नेमिन साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष मोहन साहू ,सचिव तामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष हिरेंद्र कुमार साहू, रवि गुरुपंचायन ,संजीव साहू, राजेंद्र भारती ,संतोष गुरुपंचायन, ओमेश्वर साहू, तरुण साहू, सोनू राम साहू , प्रद्युम्न साहू द्वारिका साहू आदि ग्राम के प्रबुद्ध जनों द्वारा स्वयंसेवकों के कार्य व्यवहार की सराहना की व उन्हें प्रमाण पत्र ,प्रतीक चिन्ह ,कटोरी चम्मच, वाटर बाटल ,आदि प्रदान किया गया ।रा से यो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू, डॉ. मंजूषा साहू ,राहुल सोनकर, राकेश कुमार साहू ,गोपेश कुमार साहू आदि के मार्गदर्शन में सुआ, कर्मा , ददरिया व पंथी नृत्य ,राउत नाचा, बारहमासी गीत, आदिवासी नृत्य ,जंबूरी गीत ,देशभक्ति गीत ,नशा मुक्ति नाटक का रंगारंग प्रस्तुतीकरण ग्राम वासियों के बीच दिया गया। गणराज सिन्हा व उनकी पूरी टीम धार्मिक छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति की। इस प्रकार सात दिवसीय रा से यो शिविर खरेंगा में ऐतिहासिक व अविस्मरणीय रहा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

