धमतरी, 28 नवंबर (आरएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों ने नेहरू साइंस सेंटर वरली मुम्बई में आयोजित पश्चिम भारत राष्ट्रीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है।
यह नाटिका ‘स्वच्छता और स्वास्थ्यÓ विषय पर आधारित है, जिसमें लोगों की लापरवाही, गैर–जिम्मेदाराना व्यवहार से फैलने वाली गंदगी, अस्वच्छता तथा उससे उत्पन्न होने वाले गंभीर दुष्परिणामों प्रतीक और बिंबों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, इन गंभीर चुनौतियों के वैज्ञानिक और व्यवहारिक समाधान को भी सहजता से दर्शाया गया है।
विज्ञान नाटिका का लेखन वंदना गोस्वामी तथा निर्देशन आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। कलाकारों मायांशी साहू, वर्षा सिन्हा, मीनाक्षी धनकर, लोकेश साहू, थनेंद्र साहू, गगन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र साहू तथा अभय प्रताप सिंह ने अपने-अपने किरदारों को अद्भुत अभिनय से जीवंत किया। संगीत संयोजन आशीष साहू, संगीत संचालन गगन विश्वकर्मा, वस्त्र निर्माण बसंत टेलर, मंचसजा धर्मेंद्र और अभय ने किया। इस नाटक में शाश्वत उत्सर्ग यूथ थियेटर ग्रुप धमतरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर बी. इक्का, सीएमएचओ डॉ. यू. एल. कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, सहायक संचालक देवेश सूर्यवंशी ,बीईओ लीलाधर चौधरी,चेयरमैन प्राप्ति वासानी, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, प्राचार्य टी. आर. नागवंशी, राज्य प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप कुमार साहू, जिला सह–संगठक मनोज साहू, डॉ गुरुशरण साहू,जिला नोडल योगेश यदु, वरिष्ठ व्याख्याता नवीन खरे, सी. डी. रात्रे, मोनिका गोस्वामी, वाय. सिन्हा, भारती आर्या, डॉ. भूषण लाल चंद्राकर, सतीश तुर्रे, अमित महोबे, नेहा मेहता, प्रतिमा यदु, संध्या ध्रुव, संजय कुमार सिन्हा, एस. बी. जायसवाल, डायमंड गुरुपंचायन, मंजू साहू, नरेंद्र साहू,सरपंच उमेश्वर नेताम, उपसरपंच सुरेश सिन्हा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोहित साहू, पंचगण एवं तुलेश्वर साहू, बसंती साहू, कन्हैया देवांगन, तिलक धनकर, चंद्रहास साहू, सरिता साहू, टकेश्वर विश्वकर्मा, कुबेर साहू, फलेंद्र साहू आदि पालकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

