कोरबा, 28 नवंबर (आरएनएस)। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर गुरुवार को एक महिला के अचानक कपड़े उतारकर हंगामा करने से राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।ऑटो से उतरते ही महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां मौजूद लोगों को अपशब्द भी कहे। इस दौरान उसका छोटा बच्चा भी वहीं खड़ा था, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग चिंतित हो उठे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है। हालांकि पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में आ रही थी। रास्ते में किसी बात पर ऑटो चालक से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे के बाद वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक कपड़े उतारकर हंगामा करने लगी। इसके बाद वह बच्चे को साथ लेकर चौराहे की ओर चली गई और लगातार गाली-गलौज करती रही। फिलहाल न तो महिला की पहचान हो पाई है और न ही ऑटो चालक का पता चल सका है।
सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना को लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया से मिली है। उन्होंने कहा कि किस चालक से विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है और पता चलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अब तक न तो कोतवाली और न ही किसी चौकी में शिकायत दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस तुरंत जांच कर उचित कदम उठाएगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

