0-28 से 30 तक नवा रायपुर में तीन दिवसीय डीजी कॉन्फें स
0-देश के चुनिंदा आईपीएस अधिकारियों को भी किया जाएगा सम्मानित
रायपुर, 28 नवंबर (आरएनएस)। नवा रायपुर अटल नगर में आज से तीन दिवसीय डीजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और भारत सरकार के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एवं आईबी के डायरेक्टर तपन डेका सहित विभिन्न प्रदेशों के आईजी एवं डीजी पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय डीजी कॉन्फें स का उद्घाटन करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि यहां पर आईआईएम के साउंड पू्रफ मीटिंग हॉल में 14 घंटे मीटिंग लेंगे। बैठक में नशा, धर्मांतरण, नक्सलवाद, साइबर क्राईम पर देश की रणनीति तैयार होगी। इस बैठक का शेड्यूल निम्रासार है, इस मीटिंग के मुख्य अतिथि पीएम नरेन्द्र मोदी तथा 28 को होने वाली बैठक के मुख्य अतिथि अमित शाह होंगे। इस अवसर पर 250 पुलिस अधिकारी एवं सभी राज्यों के डीजीपी आईजी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार मेजबानी का मौका मिला है। इसमें नक्सलवाद से निपटने के लि मॉडल बनाया जाएगा।
300 से अधिक सीनियर अफसर पहुंचे नवा रायपुर
छत्तीसगढ़ में होने वाले डीजी कॉन्फ्रेंस 250 से अधिक सीनियर अफसर शामिल होने जा रहे हैं। इसमें चुनिंदा नवजान एसपी, आईजी को भी बुलाया गया है, वे बैठक में अब्जर्वर करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार हर अफसर को सुबह 6 बजे योगा करना है, साउंड प्रुफ हॉल में बैठक होगी। इस बैठक में विदेशी अफसरों को भी बुलाया गया है। देश को बचाने के लिए अनेक इनपुट लिए जाएंगे। 30 नवंबर को पीएम मोदी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।
पीआईबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी 20 से 25 बच्चों से मिलेंगे। मोदी जी का रोड शो कैंसिल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को ही मिलने का समय दिया गया है।
आर. शर्मा
०००

