रायपुर, 28 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश भाजपा प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन का आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भव्य स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष के बीच नितिन नबीन का स्वागत पुष्पगुच्छ और शॉल-स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन करते हुए हालिया चुनावी उपलब्धियों पर बधाई दी। इस दौरान नितिन नबीन ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा है और यही रिश्ते संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भव्य स्वागत के साथ परिसर ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

