रायपुर, 28 नवंबर (आरएनएस)। बिहार चुनाव में विजय के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन के रायपुर आगमन पर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मुख्य द्वार पर स्वागत किया। नितिन नवीन बिहार के पटना विधानसभा शहरी क्षेत्र से विजयी हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं, भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उन्हें जिताने के लिए बिहार भी गए हुए थे। भाजपा कार्यालय में कार्यालय मंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रितेश गांधी भी उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के अलावा निगम के अध्यक्षों ने भी स्वागत किया। यहां से वे बिलासपुर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।
शर्मा
०००

