रायपुर, 28 नवम्बर (आरएनएस)। नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आज से डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। पहला कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वितरित किया। इस वर्ष गाजीपुर थाना, दिल्ली को प्रथम स्थान मिला। दूसरा स्थान अंडमान के पहरगांव थाना और कर्नाटक के कवितला, रायचूर थाना को तीसरा स्थान मिला है। अलग-अलग श्रेणियों में थानों के बीच प्रतियोगिता हुई और 70 थानों में से टॉप टेन थाना का चयन किया गया। जिसके बाद यह पुरस्कार दिया गया है। गाजीपुर थानेदार यू. बाला शंकरन ने बताया कि यह पुरस्कार 70 अलग-अलग कैटेगरी शामिल थे, जिसके आधार पर यह पुरस्कार मिला है। इन कैटेगरी में थाने के अंदर और बाहर लोगों से कैसे बातचीत करना है, थानों में साफ सफ़ाई, लोगों से व्यावहार, मामलों का निपटारा और अपराधों की लंबित स्थिति (पेंडेंसी) जैसे पैमाने शामिल थे। बता दें कि आईआईएम में आयोजित 3 दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान कुल आठ सत्र होंगे। पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सत्रों में शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे आठों सत्रों में मौजूद रहेंगे।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

