मेरठ 28नवंबर (आरएनएस)। थाना कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। आज इस्लामुद्दीन निवासी डीके फैक्ट्री ओसामा वाली मस्जिद श्यामनगर थाना लिसाडी गेट के दो बच्चे (पुत्र उम्र-15 वर्ष व पुत्री उम्र-10 वर्ष) भगत सिंह मार्केट में गुम हो गए।
सूचना मिलते ही एसएसपी द्वारा दिये गए दिशा-निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ने टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की। थाना कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों से मोबाइल पर संपर्क कर बच्चों के मामा सऊद पुत्र यामीन को सुपुर्द किया है। इसके पश्चात बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके घर भेजा गया। थाना कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से गुमशुदा के परिवार और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

