मेरठ 28 नवंबर (आरएनएस)। सीओ कैण्ट नवीना शुक्ला ने थाना लालकुर्ती का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना बैरिक, मेस, मालखाना एवं मिशन शक्ति केंद्र का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त थाने में रखे अभिलेखों की समीक्षा की और आवश्यक सुधार, प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीओ कैंट ने थाना परिसर में व्यवस्था, सुरक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए थाना अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए। थाना परिसर में स्थित जर्जर आवासों को नोटिस देकर खाली कराने हेतु निर्देशित किया गया द्य निरीक्षण समाप्ति पर उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

