मेरठ 28 नवंबर (आरएनएस)। थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के सामान सहित एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है। सादिक पुत्र इकरामूद्दीन निवासी पल्हेडा थाना पल्लवपुरम मेरठ ने थाना में तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी दुकान से मशीनें और नकदी चोरी कर लिए गये थे। तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0- 395/25 धारा-305 बी.एन.एस. बनाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना पल्लवपुरम पुलिस ने अभियुक्त आशू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम पाबली खास थाना कंकरखेडा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमे से संबंधित मशीनें और 4400 रुपये नकद बरामद किए गये हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

