मीरजापुर। सम्भागीय उप निदेशक कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मण्डी परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत सम्भाग स्तर पर किसानों को दिये जाने वाले उपहार के ड्रा के लिए मण्डलायुक्त, विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश द्वारा अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में ड्रा निकालने का निर्देश दिया गया है। यह ड्रा त्रैमासिक और छमाही बम्पर ड्रा होगा। जिन किसान भाइयों द्वारा अपने उत्पाद का सम्बन्धित मण्डी समिति में बिक्री की गयी हो और 6 आर के एवज में संबंधित मण्डी समितयों से कूपन प्राप्त किये गये हों वे सभी किसान इस योजना से आच्छादित है और ड्रा में शामिल हो सकते हैं। मीरजापुर सम्भाग के अन्तर्गत आने वाली 5 मण्डियों यथा मिर्जापुर, अहरौरा, राबट्र्सगंज, दुद्धी एवं गोपीगंज के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले किसानों से अपील है कि 29 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त (प्रशासन) विन्ध्याचल मण्डल की अध्यक्षता में निकाले जाने वाले ड्रा में उपस्थित हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

