*भू-माफिया व अन्य माफियाओं पर करें कार्यवाही-यातायात व्यवस्था को बनाए सुदृढ़ -मण्डलायुक्त
*मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो, कानून व्यवस्था, अपूर्ण परियोजनाओं व सड़क कटिंग, रेस्टोरेशन एवं वन भूमि के प्रकरणों से आच्छादित, प्रभावित परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर ली जानकारी
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता मे मण्डल मे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं विभिन्न धाराओं मे पंजीकृत अभियोग के सापेक्ष कृत कार्यवाही, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यो की समीक्षा, 50 लाख अधिक मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली के अन्तर्गत अपूर्ण परियोजना तथा सड़क कटिंग, रेस्टोरेशन तथा वन भूमि के प्रकरणों से आच्छादित, प्रभावित परियोजनाओं के समाधान के दृष्टिगत आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति समीक्षा की गई। बैठक पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा, भदोही अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विशाल कुमार, सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही बालगोविन्द शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अधीक्षक अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई के अलावा अन्य मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहें। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के अपेक्षानुसार मण्डल में भू माफियाओं सहित अन्य गुण्डा व गैंगेस्टर जैसे किस्म के लोगों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित करते हुए कहा कि फर्जी जमानतदारों जो बार-बार जमानतदार बनते है उन्हें चिन्हित करते हुए प्रभावी रोक लगाई जाए हत्या व महिला उत्पीडऩ के मामले में विशेष कार्यवाही की जाए। उन्होंने नकफजमी, चोरी, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर, विभिन्न थानो मे पंजीकृत एफआईआर के सापेक्ष कृत कार्यवाही की प्रगति के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने मण्डलायुक्त को बताया कि मण्डल में 27 विभिन्न परियोजनाओं, विकास कार्यो मे 22 परियोजनाओं की प्रगति खराब होने से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मे रैकिंग मण्डल की खराब हो रही है जिस पर मण्डलायुक्त ने एक-एक विभाग की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति लाते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करे। जनपद मीरजापुर में पीएम सूर्य घर की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाले छात्रवृत्ति व पूर्व दशम छात्रवृत्ति में प्रगति खराब होने पर मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उपरोक्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 9 बजे से 10 बजे तक अपने कार्यालय में तलब कर यह सुनिश्चित करें कि जिस विद्यालय के द्वारा छात्रवृत्ति के सम्बंध में रिपोर्ट नहीं भेजी गयी है वार्ता कर एक सप्ताह के अन्दर प्रगति लाना सुनिश्चित करे। आईसीडीएस पोषण अभियान मे सही फीडिंग न होने पर तीनों जनपद सी श्रेणी में है, मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी बैठक कर फीडिंग सही सुनिश्चित कराएं, ताकि प्रगति बढ़ाई जा सकें। नई सड़कों के निर्माण में मीजापुर डी श्रेणी दिखाए जाने पर अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-2 के द्वारा बताया गया कि 35 सड़कों में से 28 पूर्ण करा लिया गया है शेष कार्य प्रगति पर है निर्धारित पूर्णता लक्ष्य फरवरी 2026 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। सीएम युवा उद्यमी योजना मे मण्डलायुक्त ने कहा कि यह योजना जहां मुख्यमंत्री के प्राथमिकताओं में जुड़ा है वहीं युवाओं के स्वारोजगार के लिए महत्वपूर्ण है प्रबंधक लीड बैंक बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए ऋण वितरण कार्यवाही में तेजी लाए। वन भूमि के प्रकरणों से आच्छादित, प्रभावित परियोजनाओ की समीक्षा में जिलाधिकारी मीरजापुर ने बताया कि मीरजापुर घोरावल मार्ग पर बकहर नदी पर निर्माणाधीन सेतु पर 5 पियर का कार्य कराया गया वर्तमान में दो अबंटमेंट, स्लैब, एप्रोच रोड, रेलिंग एवं सुरक्षात्मक कार्य अवशेष है वर्तमान वन विभाग द्वारा आपत्ति के कारण रूका हुआ है जिसमें प्रस्तावित लघु सेतु के निर्माण कार्य से प्रभावित वन भूमि के एवज में तबादला स्वरूव बंजर भूमि उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखा गया है। इसी प्रकार अदवा मेजा लिंक नहर पर सर्विस रोड निर्माण, सुदृढ़ीकरण के कार्य आदि वन से आच्छादित है जिस पर एनओसी हेतु आवेदन किए गए है। मण्डलायुक्त ने मुख्य वन संरक्षक से कहा कि मामले तत्काल व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार जनपद सोनभद्र में ग्राम पनारी के टोला चोरपनिया सम्पर्क मार्ग, तिलहर सम्पर्क मार्ग, पटवध से बसुआरी मार्ग सहित अन्य मार्गो पर वन की एनओसी न मिलने से कार्य प्रभावित है मण्डलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यो के लिए सम्पर्क मार्ग महत्वपूर्ण है अतएव वन विभाग के अधिकारी व अपर जिलाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए मामले का नितस्तारण सुनिश्चित कराए यदि प्रकरण शासन स्तर पर लम्बित है तो वन विभाग के अधिकारी उसे निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली के अन्तर्गत 50 लाख से अधिक निर्माणधीन अपूर्ण परियोजनाओं तथा सड़क कटिंग, रेस्टोरेशन की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया नमामि गंगे परियोजना के तहत जिस विभाग की सड़़क की कटिंग की जा रही है दोनों के साथ प्रत्येक शनिवार को पूर्वान्ह 9 बजे से 10 बजे तक अपने कार्यालय मे बैठक कर एनओसी दिलवाना तथा कटिंग करने वाले विभाग के कार्य पूर्ण होने पर सड़क सुदृढ़ीकरण करवाने हेतु समीक्षा करें ताकि अपेक्षित प्रगति लाई जा सकें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ख्याल रखा जाए यदि किसी परियोजना मे धनाभाव है तो सम्बन्धित विभाग, कार्यदायी संस्था अपने मुख्यालय से सम्पर्क स्थापित कर धन समय से अवमुक्त कराएं अथवा पूर्णता की तिथि बढ़वाना सुनिश्चित करे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

