11 बीघा फसल जलकर हुआ राख
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय विकास खंड के हरबरा करौदिया गांव में किसान के खलिहान में रखा 11 बीघा धान की फसल विजली के सार्ट सर्किट से लगी आग के कारण जलकर राख हो गयी। आग की लपेट देख मौके पर जब तक ग्रमीण कुछ समझ पाते की सब कुछ नष्ट हो गया। बरसात से हुए नुकसान के बाद आग जनी की घटना से किसान की कमर टूट गई। थाना क्षेत्र के हरबरा करौदिया गांव निवासी भगवती प्रसाद पांडे के खलिहान में थ्रेसरिंग के लिये 11 बीघा धान रखा था कि गुरूवार के भोर में खलिहान में बिजली के सार्ट सर्किट से आग लग गयी सुबह लोग आग की उठती लपटे देख मौके पर पहुचे ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। किसान का कहना है कि बरसात से पहले नुकसान हो चुका था बचा खुचा फसल आग जनी से चौपट हो गया अब खाने के साथ मवेशियो के चारे का लाला पड़ गया। किसान ने तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए समुचित मुआवजा की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

