मीरजापुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को तेज रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के रानीबारी पंचायत सभागार में चौपाल आयोजित की गई। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल ने सीधे ग्रामीणों और बूथ कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर लक्ष्य की समय सीमा अब अंतिम है। काम तेजी, सटीकता और बिना त्रुटि के ही पूरा होना चाहिए। चौपाल के बाद अधिकारी क्षेत्र में निकले और लालगंज, सहिरा, रानीबारी, नेवढिया, सहिरा संहिता के बूथों का निरीक्षण किया। बूथ–वार प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने फार्म फीलिंग और सत्यापन में किसी भी प्रकार की ढिलाई पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि 2003 तक माता–पिता, दादा–दादी, नाना–नानी के जिन अभिलेखों की प्रविष्टि मतदाता सूची में उपलब्ध है। वे स्वत: मैप हो जाएंगे। इससे पात्र लोगों के नाम जोडऩा सरल होगा और अतिरिक्त प्रमाणपत्रों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। चौपाल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को अभियान की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि पुनरीक्षण अब अंतिम चरण में है। इसलिए सही विवरण समय पर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में जुडऩे से वंचित न हो। इस दौरान एडीओ पंचायत अजय शंकर, ग्राम प्रधान, स्थानीय बीएलओ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारी ने दोहराया कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ आंकड़ा पूरा करना नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

