लालगंज, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील के गेट पर जनपद फतेहपुर में सुधीर कुमार लेखपाल की एस आई आर काम को लेकर अधिकारियों के दबाव के चलते हृदय विदारक मौत को लेकर प्रदर्शन किया गया और संघ द्वारा छ सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार दीक्षा पांडे को सौपा गया। तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लेते हुए जिलाधिकारी के यहां भेजने का आश्वासन दिए। लेखपाल संघ अध्यक्ष विनोद कुमार ने ज्ञापन देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी का नाम एफ आई आर में नामजद किया जाए। मृतक की माता को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए। एस आई आर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए ।कम समय में काम पूरा करने का दबाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डाल रहा है अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सद्व्यवहार संवेदनशीलता एवं संवाद स्थापित किया जाए। लेखपालों को सामान्य उप निर्वाचन तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह के वेतन के बराबर मानदेय भुगतान किया जाए। ज्ञापन लेकर तहसीलदार दीक्षा पांडे ने जिलाधिकारी के यहां भेजने का आश्वासन दिए। इस अवसर पर सचिव बिंद्रेश मौर्य, वीरेंद्र कुमार ,नीरज पांडे, विद्या शंकर, निखिल पाठक, रविंद्र कुमार बिंद ,सौरभ पांडे आदि भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

