बीजापुर, 28 नवम्बर (आरएनएस)। आयोग के निर्देशानुसार संचालित गहन पुनरीक्षण 2025-26 से संबंधित जानकारी प्रदान करने हेतु मान्यता प्राप्त एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की बैठक आज कलेक्टर परिसर स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने की। बैठक में आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देशों, एसआईआर के दौरान की जाने गतिविधि, दिशा-निर्देशों की प्रति जिसे पूर्व में ही सभी दलों को उपलब्ध करा दी गई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एस.आई.आर. के दौरान प्राप्त फॉर्मों की अद्यतन स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने ए.बी.सी. मतदाताओं एवं ऑटिज्म स्पेक्टम विकार (ए.एस.डी.) मतदाताओं की अद्यतन संख्या भी प्रस्तुत की। जिन राजनीतिक दलों द्वारा बुथ लेवल एजेण्ड नियुक्त किए गए हैं, उन्हें प्रति बुथ लेवल एजेण्ड 25-25 फॉर्म प्रदान किए गए, जिनमें फॉर्म 06, 07 और 08 शामिल हैं। इन फॉर्मों का उपयोग बुथ लेवल एजेण्ड द्वारा बुथ लेवल अधिकारी के सहयोग हेतु किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों द्वारा एस.आई.आर. प्रक्रिया में किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों में— अजय कुडिय़म, जिला अध्यक्ष, बीएसपी हितेश साहनी, बुथ लेवल एजेण्ड बीजेपी अशोक राव, मंडल अध्यक्ष, बीजेपी फुलचंद गागड़ा, बीजेपी जितेंद्र कुमार हेमला, आईएनसी शामिल रहे। सभी राजनीतिक दलों के प्रश्नों का समाधान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से किया गया। साथ ही एस.आई.आर. की तहसीलवार अद्यतन जानकारी की छायाप्रति भी सभी दलों को प्रदान की गई।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

